Bharat Gas Booking Online | How to Book Bharat Gas Cylinder Online? | Bharat Gas Cylinder Online Booking | भारत गैस ऑनलाइन बुकिंग फोन नंबर | Bharat Gas Booking Number
क्या आपके घर में Bharat Gas कंपनी का Cylinder आता है? अगर हाँ, तो आपको पता होगा की जब आपका सिलेंडर खत्म हो जाता है तो आपको Bharat Gas Booking करवानी होती है, जिसके लिए आपको Bharat Gas Booking Number पर call करना होता है। मगर अब आप अपना Bharat Gas Cylinder Online Book करवा सकते हो और साथ में ही online payment भी कर सकते हो My eBharat Gas वेबसाइट पर या फिर Cash on Delivery (COD) की ऑप्शन चुन सकते हो।
भारत गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करवाने का बहुत ही आसान तरीका है जिसके बारे में हम आपको यहाँ पर विस्तार से बताने जा रहे हैं। आप भारत में किसी में रहते हो अगर आपको Bharat Gas Online Booking करवानी है तो उसकी प्रक्रिया एक ही रहेगी यानि की आपको my.ebharatgas.com website पर जाकर अपना Gas Cylinder Online Book करवाना होगा।
Bharat Gas Booking Online
Bharat Gas Cylinder Online Book करवाने के लिए आपको My Bharat Gas website पर जाना होगा जिसका लिंक यह है – https://my.ebharatgas.com. इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Login करना है और फिर सिर्फ एक क्लिक पर आपका सिलेंडर बुक हो जायेगा। इसके अलावा आप Bharat Gas Mobile App के द्वारा भी अपना Gas Cylinder Book करवा सकते हो।
अगर आप भारत गैस सिलेंडर की बुकिंग फोन नंबर द्वारा करते हैं तो आपको अपने शहर के IVR Number पर कॉल करना होगा और फिर जैसा आपको निर्देश दिया जायेगा फ़ोन पर उसका पालन करते हुए आप अपना Gas Cylinder बुक करवा सकते हो। मगर कई बार जब आप गैस सिलेंडर नंबर से बुक करवाते हो तो उसमे आपका समय काफी चला जाता है, मगर my.ebharatgas.com website पर आप कुछ ही सेकण्ड्स में Gas Cylinder Online Book करवा सकते हो। साथ ही आप Bharat Gas Online Booking Status भी चेक कर सकते हो।
यह भी जरूर पढ़ें –
इंडेन गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे बुक करें?
Bharat Gas Cylinder Online Booking Procedure
भारत गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग के लिए क्या प्रक्रिया है?
भारत गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
Step 1. सबसे पहले आप My Bharat Gas website का लिंक ओपन करिये – https://my.ebharatgas.com
Step 2. अब आपको एक बार भारत गैस पोर्टल पर Registration करना है, उसके लिए आपको “New User” पर क्लिक करना है।
Step 3. अब आपके सामने Bharat Gas Registration पेज खुल जायेगा, जहाँ पर आपको अपना “Consumer ID” और “Registered Mobile Number” एंटर करके “Continue” बटन पर क्लिक करना है।

Step 4. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक “OTP” आएगा उसे एंटर करके verify करना है।
Step 5. अब आपको अपना “Login ID और “Password” सेट करना है।
Step 6. एक बार जब आपने अपना Login ID और Password set कर दिया फिर आपको जब भी अपना Gas Cylinder के लिए Online Booking करनी है तो आपको my.ebharatgas.com website ओपन करने के बाद आपको “Sign In” पर क्लिक करने के बाद अपनी Login ID और Password एंटर करना है।

Step 7. जब आप My eBharat Gas web portal पर Login कर लो तब आपको होम पेज पर “Book Cylinder” की ऑप्शन दिखेगी।

Step 8. आपको अपना Bharat Gas Cylinder Online Book करने के लिए “Book Cylinder” पर क्लिक करना है। बस अब आपका सिलेंडर ऑनलाइन बुक हो गया है।
Bharat Gas Cylinder Payment
देखिये, जैसे ही आप अपना Cylinder online book करवाते हो तो उसके बाद आपको विकल्प दिया जायेगा की आपने जो सिलेंडर ऑनलाइन बुक करवाया है आप उसकी payment online करना चाहते हो या फिर Cash On Deliver (COD) विकल्प चुनना चाहोगे।
- Online Payment – via Debit Card/ Credit Card, Net Banking
- Cash On Delivery (COD) – जब आपके घर में सिलेंडर डिलीवर होगा तब आपने पेमेंट करनी है।
इस तरह आप अपने गैस सिलेंडर बुकिंग की पेमेंट कर सकते हो।
ध्यान दें – यहाँ पर बताई गयी जानकारी से आप अपना भारत गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग आसानी से कर सकते हो। फिर भी अगर आपको Gas Cylinder Online Booking में कोई समस्या आती है या इससे सम्बंधित कोई जानकारी लेना चाहते हो तो आप हमें यहाँ पर बता सकते हो।