इंडेन गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे बुक करें? Indane Gas Online Booking

इंडेन गैस बुकिंग कैसे करे और स्टेटस कैसे चेक करें? | इंडियन गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करने की प्रक्रिया जानिए।

आपके घर या ऑफिस में जो LPG का कनेक्शन है क्या वह Indane Gas Company का है? अगर हाँ, तो आप Gas cylinder ख़तम होने की स्तिथि में Indane Gas Cylinder Online Book कर सकते हो और पैसे का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हो। इसके अलावा आप इंडेन गैस बुकिंग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भी कॉल करके या फिर SMS के माध्यम से भी कर सकते हो। अगर आपका Indane Gas Cylinder ख़तम हो गया है तो इंडियन गैस सिलेंडर बुकिंग का सबसे आसान और सरल तरीका है की आप https://indane.co.in/ वेबसाइट पर जा कर गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करवा दें।

Indane Gas Booking Online

आप भारत देश के किसी भी राज्य में रहते हों, Indane Gas Cylinder Online Book करवाने की प्रक्रिया एक ही है जिसके बारे में हम आपको यहाँ पर विस्तार से बताने जा रहे हैं।

इंडियन गैस सिलेंडर बुक करवाने के 3 तरीके हैं –

  1. Online – जो की आप https://indane.co.in/ वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हो।
  2. SMS – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IOC टाइप करके SMS सेंड करना है।
  3. IVRS – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने शहर के IVRS Number पर कॉल करके अपना Indane Gas Booking करवा सकते हो।

जरूर पढ़ें –
भारत गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे बुक करें?
Bharat Gas Online Booking Number क्या है?

Indane Gas Cylinder Online Book Kaise Kare?

इंडेन गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करवाने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

Step 1. Registration

  • Indane Gas Online Booking करने के लिए आपका https://indane.co.in/ वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
  • इसके लिए आपको https://indane.co.in/ वेबसाइट पर जा कर online registration करना है जिसका डायरेक्ट लिंक यह है – https://access.ex.indianoil.in/newUserReg/
  • यहाँ पर आपको अपना First Name, Last Name, Mobile Number, Email ID और Captcha एंटर करने के बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करना है।
Book Indane Gas Cylinder Online
  • अब आपको अपना Indane LPG कनेक्शन का “Consumer ID Number” एंटर करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको एंटर करके verify करना है।
  • अब आप अपना Username और Password सेट कर सकते हो।

Step 2. Login

  • जब आपका https://indane.co.in/ वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाता है, उसके बाद आप Login करके अपना Gas Cylinder online book करवा सकते हो।
  • अब आपको जब भी अपना Indane LPG Cylinder online book करवाना है तब आपको सीधे इंडेन की वेबसाइट पर जा कर लॉगिन करना है और गैस सिलेंडर बुक करवाना है।
  • आपको https://indane.co.in/ वेबसाइट ओपन करिये और “Consumer Login” पर क्लिक करिये।
  • अब आपको “Login” पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना Username एंटर करना है और “Continue” बटन पर क्लिक करना है।
Indian Gas Booking Online
  • अब आपको Password एंटर करना है।
  • अब Indane वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद अपना LPG Cylinder online book कर सकते हो।

Step 3. Book Cylinder Online

Indane Gas Cylinder Booking
  • फिर “Book Cylinder” पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आपका Indane Gas Online Book हो जाएगी।

Indane Gas Booking Payment

जैसे ही आप अपना इंडियन गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक करवाते हो तो साथ में ही आपको यह चुनना पड़ता है की आप अपने LPG Cylinder की payment ऑनलाइन करना चाहोगे या फिर Cash of Delivery करना चाहोगे।

अगर आप Indane LPG Cylinder Booking का भुगतान Online करना चाहते हो तो आप अपने Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से कर सकते हो अन्यथा जब आपका सिलेंडर आएगा तब आप cash के माध्यम से भी कर सकते हो।

  • Online
  • Cash on Delivery

इंडियन गैस सिलेंडर कितने का है?

क्या आप इंडियन गैस सिलेंडर की कीमत जानना चाहते हो? देखिये, वैसे तो भरे हुए इंडेन एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर राज्य और शहर में अल्ग -अल्ग होती है, फिर भी हम आपको यहाँ पर कुछ राज्यों में Indane LPG Cylinder की कीमत क्या है से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

14.2 Kg LPG Cylinder Price

  • Delhi – ₹ 605/-
  • Haryana – ₹ 621/-
  • Punjab – ₹ 642/-
  • Uttar Pradesh – ₹ 615/-
  • Uttarakhand –
  • Bihar – ₹ 701/-
  • Chhattisgarh – ₹ 693/-
  • Madhya Pradesh – ₹ 613/-
  • Rajasthan – ₹ 588/-
  • Gujarat – ₹ 597/-
  • Jharkhand – ₹ 658/-
  • Himachal Pradesh- ₹ 646/-

5 Kg LPG Cylinder Price

  • Delhi – ₹ 225/-
  • Haryana – ₹ 232/-
  • Punjab – ₹ 239/-
  • Uttar Pradesh – ₹ 229/-
  • Uttarakhand –
  • Bihar – ₹ 261/-
  • Chhattisgarh – ₹ 258/-
  • Madhya Pradesh – ₹ 228/-
  • Rajasthan – ₹ 219/-
  • Gujarat – ₹ 222/-
  • Jharkhand – ₹ 246/-
  • Himachal Pradesh- ₹ 241/-

ध्यान दें – आशा करते हैं की आप यहाँ पर बताई गयी जानकारी यानि की आप अपना Indane Gas Cylinder Online kaise book kar सकते हो से संतुष्ट होंगे। यदि फिर भी आपको कोई परेशानी आती है तो कृप्या आप हमें यहाँ पर कमेन्ट (comment) के माध्यम से बता सकते हैं।