कश्मीर से धारा 370 हटी और 35A का भी सफाया – JK और लद्दाख को UT घोषित

Jammu Kashmir Article 370 Removed | Jammu Kashmir Article 35A Removed | Jammu and Kashmir is Union Territory Now | Ladakh is Union Territory Now | जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी | जम्मू कश्मीर से धारा 35A हटी

मोदी सरकार का कश्मीर पर 5 ऐतिहासिक फैसले!

1. कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया।

2. कश्मीर से धारा 35A को हटाया गया।

3. जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग किया गया।

4. जम्मू कश्मीर यज्य को अब अलग केंद्र शासित प्रदेश (UT) घोषित किया गया।

5. लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रदेश (UT) घोषित किया गया।

जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग किया गया। आजादी के 70 साल के बाद मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और धारा 35A को हटाया। केंद्र सरकार के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने आज संसद में बताया की अनुच्छेद 370 और 35A ख़तम और साथ ही जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा ख़तम किया। जम्मू कश्मीर अब विशेष राज्य नहीं है बल्कि केंद्र शासित प्रदेश है जहाँ पर विधान सभा होगी। लद्दाख जो पहले जम्मू कश्मीर राज्य का विभन्न अंग था अब उसे भी जम्मू कश्मीर से अलग कर दिया गया है, लद्दाख को भी अब अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है जहाँ पर विधान सभा नहीं होगी बल्कि केवल Lieutenant Governor (LG) होगा।

जम्मू कश्मीर अब पूर्ण राज्य नहीं रहा है बल्कि अब 2 हिस्सों में बंट गया है –

  1. जम्मू कश्मीर
  2. लद्दाख

कश्मीर में धारा 370 क्या थी?

जम्मू कश्मीर राज्य में धारा 370 होने का मतलब था की इस राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था। कश्मीर में धारा 370 होने का मतलब यह था-

  • जम्मू कश्मीर में राज्य की सहमति के बिना कोई कानून लागु नहीं होगा।
  • जम्मू कश्मीर को सवायतता देती थी।
  • केंद्र यहाँ Financial Emergency नहीं लगा सकता था।
  • दूसरे राज्य का नागरिक कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकता था।
  • जम्मू कश्मीर में RTI कानून में पाबंदी थी।

जम्मू कश्मीर से धारा 35A हटने से क्या होगा?

जम्मू कश्मीर से धारा 35A हटने के बाद अब भारत सरकार के सभी कानून जम्मू कश्मीर में भी लागु होंगे –

  • जम्मू कश्मीर से दोहरी नागरिकता ख़तम। यानि की अब जम्मू कश्मीर के नागरिकों के पास केवल भारतीय नागरिकता होगी।
  • जम्मू कश्मीर में अब केवल एक ही झंडा लहराया जायेगा और वो है हिंदुस्तान का तिरंगा।
कश्मीर से धारा 370 हटी

जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटने से पहले और बाद

जम्मू कश्मीर में अब धारा 370 को हटाया गया और केवल 370 में अब खण्ड 1 ही रहेगा।

जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटने से पहले और बाद के बारे में जरुरी सूचना –

# धारा 370 or 35A हटने से पहले धारा 370 or 35A हटने के बाद
1 जम्मू कश्मीर में बाहरी निगरिक को जमीन खरीदने पर पाबंदी थी अब हर नागरिक कश्मीर में जमीन खरीद सकेगा
2 जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा अब खत्म
3 पहले JK पुलिस मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करती थी JK पुलिस अब राजयपाल को रिपोर्ट करेगी
4 जम्मू कश्मीर में अलग संविधान लागु था अब जम्मू कश्मीर में भारत देश का संविधान लागु होगा
5 पहले जम्मू कश्मीर में 6 साल की विधान सभा होती थी अब जम्मू कश्मीर में 5 साल की विधान सभा होगी.
6 लद्दाख राज्य का हिस्सा था लद्दाख अब अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया
7 पहले राज्य का राज्यपाल होता था अब जम्मू कश्मीर का राजयपाल और लद्दाख का Lieutenant Governor (LG) होगा.
8 पहले जम्मू कश्मीर में दोहरी नागरिकता होती थी अब दोहरी नागरिकता ख़तम और केवल भारतीय नागरिकता ही रहेगी
9 पहले जम्मू कश्मीर एक राज्य था अब 2 अलग केंद्र शासित प्रदेश – जम्मू कश्मीर और लद्दाख
10 पहले जम्मू कश्मीर का अलग झंडा होता था अब केवल तिरंगा ही लहराएगा जम्मू कश्मीर में
11 पहले बाहरी राज्य के लोग Property नहीं खरीद सकते थे अब बाहरी राज्य के लोग Property खरीद सकेंगे
12 पहले RTI कानून पर पाबंदी थी अब कश्मीर में RTI कानून लागु होगा
13 पहले 370 धारा थी कश्मीर में अब 370 धारा का केवल खंड 1 ही लागु होगा

कृपया ध्यान दें– मोदी सरकार ने कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए धारा 370 और 35A को हटा दिया है जिसकी जानकरी हमने आपको यहाँ पर दी है. इस फैसले से जुड़े अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप यहाँ comment box में जा कर पूछ सकते हैं.