किसान विकास पत्र – पैसा दोगुना करने वाली पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम

किसान विकास पत्र योजना | Kisan Vikas Patra Interest Rate | किसान विकास पत्र बेनिफिट्स | Kisan Vikas Patra Rate of Interest | Kisan Vikas Patra Maturity Period | Kisan Vikas Patra Form

क्या आप अपना पैसा दोगुना करना चाहते हो? अगर हाँ तो आपको Post Office द्वारा चलाई जा रही किसान विकास पत्र योजना के बारे में जरूर जानना चाहिए। जी हाँ, Kisan Vikas Patra (KVP) Scheme जिसमे आपके द्वारा निवेश की गयी धनराशि सिर्फ 113 महीनों में दोगुना हो जाती है।

किसान विकास पत्र योजना क्या है

किसान विकास पत्र योजना एक सरकारी योजना है जो की भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा अधिकृत है और Post Office द्वारा चलाई जा रही है। अगर आप KVP Yojana में निवेश करते हो तो आपको 7.6% वार्षिक चक्रवृद्धि के हिसाब से ब्याज भी मिलेगा।

किसान विकास पत्र (के वी पी) जो की एक डाकघर बचत योजना है और आप इसमें कम से कम 1000 रूपए या 1000 रूपए की गणना में (in multiples of Rs.1000/-) निवेश कर सकते हो। Kisan Vikas Patra Scheme में निवेश करने की कोई भी अधिकतम सीमा नहीं है यानि की आप 1000 रूपए की गणना में कितना भी निवेश कर सकते हो।

Kisan Vikas Patra (KVP) – मुख्य विशेषताएं

क्या आप किसान विकास पत्र योजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानना चाहते हैं? जैसे की-

किसान विकास पत्र ब्याज दर कितना है?

किसान विकास पत्र टैक्स बेनिफिट क्या है?

किसान विकास पत्र maturity period कितना है?

किसान विकास पत्र में कौन- कौन निवेश कर सकता है?

Kisan Vikas Patra

Kisan Vikas Patra (KVP) Post Office Scheme जो है वह एक बचत योजना (Saving Scheme) है जिसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • काम समय में पैसा दोगुना करने वाली सबसे बेहतरीन स्कीम है – KVP.
  • फिलहाल, आपके द्वारा किसान विकास पत्र योजना में जमा की गयी धनराशि पर आपको 7.6% ब्याज मिलेगा।
  • 9 साल 5 महीने यानि की 113 महीनों में आपकी निवेश धनराशि दोगुना हो जाएगी
  • आप किसान विकास पत्र स्कीम को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर भी ट्रांसफर कर सकते हो।
  • आप किसान विकास पत्र को किसी दूसरे Post Office में भी ट्रांसफर कर सकते हो।
  • आप इस योजना में नोमिनीस (nominees) भी चुन सकते हो।

KVP- Frequently Asked Questions

किसान विकास पत्र – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसान विका पत्र में वर्तमान ब्याज दर क्या है?

What is the present rate of interest in Kisan Vikas Patra (KVP)?

  • वर्तमान में – पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र इंटरेस्ट रेट है – 7.6 फीसदी सालाना

किसान विकास पत्र की परिपक्वता अवधि क्या है?

What is the maturity period of Kisan Vikas Patra?

  • किसान विकास पत्र योजना में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 9 साल 5 महीने (113 महीने) में दोगुना हो जाएगा।

किसान विकास पत्र में कौन निवेश कर सकता है?

Who can invest in Kisan Vikas Patra?

  • खुद या नाबालिग की ओर से या 2 वयस्कों द्वारा किसान विकास पत्र योजना में निवेश किया जा सकता है।

किसान विकास पत्र योजना में आवेदन कैसे करें?

How to apply in Kisan Vikas Patra Scheme?

  • Kisan Vikas Patra एक बचत योजना प्रमाण पात्र है जो की आप अपने नजदीकी Post Office Branch (डाकघर शाखा) में जा कर खरीद सकते हो या फिर आप Online भी Kisan Vikas Patra (KVP Certificate) खरीद सकते हो।

किसान विकास पत्र खरीदने के लिए न्यूनतम और अधिकतम धनराशि क्या है?

  • केवीपी प्रमाणपत्र खरीदने के लिए न्यूनतम राशि 1000/- रूपए है और कोई अधिकतम राशि नहीं है।

क्या किसान विकास योजना में नामांकन की सुविधा है?

Is there nomination facility in Kisan Vikas Patra Scheme?

  • हाँ, किसान विकास योजना में एक नामांकन की सुविधा है और आपकी मृत्यु के मामले में आपके नामांकित व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा।

मैं किसान विकास पत्र प्रमाणपत्र के लिए भुगतान कैसे करूं?

How do I payment to purchase KVP Certificate?

  • आप केवीपी प्रमाणपत्र खरीदने के लिए नकद या चेक के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

ध्यान दें– क्या आप यहाँ पर बताई गयी जानकारी जो की किसान विकास पत्र योजना से सम्बंधित है से संतुष्ट हैं? अगर आप Kisan Vikas Patra Scheme से जुडी कोई ओर जानकारी लेना चाहते हो तो आप हमें comment box के जरिये पूछ सकते हो। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का सही उत्तर देने का प्रयास करेंगे।