प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना | प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना | PM-KMY Pension Scheme | PM Kisan Mandhan Yojana | किसान पेंशन योजना के लिए आवेदन | Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana | PM KMY Pension Yojana | Pradhanmantri Kisan Yojana
प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना को हम प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना भी कह सकते हैं।
भारत सरकार ने किसानों के लिए Pradhanmantri Kisan Pension Yojana शुरू करी है जिसका नाम है – “प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना (पीएम-केएमवाई)“। Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana (PM-KMY) के अंतर्गत किसानों को बुढ़ापे में 60 साल की उम्र के बाद 3000 रूपए हर महीने पेंशन के रूप में मिलेंगे। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से जुड़ने के लिए आपको registration करवाना होगा जो की आप अपने नजदीकी Common Service Centre (CSC) पर जा कर करवा सकते हो।
PM Kisan Mandhan Yojana
Pradhan Mantri Kisan Maan-Dhan Yojana (PM-KMY) जो की एक सरकारी योजना है के तहत किसान को हर महीने 55 से 200 रूपए तक का भुगतान करना होगा। जितना भुगतान किसान हर महीने करेगा उतना ही भुगतान सरकार भी हर महीने का योगदान करेगी। किसान पेंशन योजना में किसान को हर महीने कितना योगदान करना होगा यह सब किसान की आयु पर निर्भर करता है। PM Kisan Mandhan Yojana 18 से 40 वर्ष के किसानों के लिए है और 18 वर्ष के किसान को हर महीने 55 रूपए का योगदान करना होगा और 40 वर्ष की आयु के किसान को 200 रूपए का योगदान करना होगा।
PM Kisan Pension Yojana Registration करवाने से पहले आपको इस योजना के बारे में हर महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता होना चाहिए, जैसे की-
प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना क्या है?
What is PM Kisan Mandhan Yojana?
- PM Kisan Mandhan Yojana एक किसान पेंशन स्कीम है जिसमे जब आप 60 साल के हो जाओगे तब आपको हर महीने कम से कम 3000 रूपए पेंशन मिलेगी।
- आपको हर महीने कुछ पैसा अपनी किसान पेंशन योजना में डालना है और उतना ही पैसा सरकार भी आपकी पेंशन स्कीम में डालेगी।
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में किसान को हर महीने कितने रूपए देने होंगे?
प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना के अंतर्गत किसान को हर महीने 55 से 200 रूपए का योगदान करना होगा जो की आपकी आयु पर निर्भर करता है की आपको कितना योगदान करना होगा, जिसकी जानकारी आपको नीचे बताई जा रही है। जितना योगदान आप करोगे किसान पेंशन योजना में, उतना ही योगदान सरकार भी करेगी।
# | किसान की आयु | किसान का योगदान (हर महीने) | सरकार का योगदान (हर महीने) | कुल योगदान (हर महीने) |
1 | 18 साल के किसानों को | Rs.55/- | Rs.55/- | Rs.110/- |
2 | 19 साल के किसानों को | Rs.58/- | Rs.58/- | Rs.116/- |
3 | 20 साल के किसानों को | Rs.61/- | Rs.61/- | Rs.122/- |
4 | 21 साल के किसानों को | Rs.64/- | Rs.64/- | Rs.128/- |
5 | 22 साल के किसानों को | Rs.68/- | Rs.68/- | Rs.136/- |
6 | 23 साल के किसानों को | Rs.72/- | Rs.72/- | Rs.144/- |
7 | 24 साल के किसानों को | Rs.76/- | Rs.76/- | Rs.152/- |
8 | 25 साल के किसानों को | Rs.80/- | Rs.80/- | Rs.160/- |
9 | 26 साल के किसानों को | Rs.85/- | Rs.85/- | Rs.170/- |
10 | 27 साल के किसानों को | Rs.90/- | Rs.90/- | Rs.180/- |
11 | 28 साल के किसानों को | Rs.95/- | Rs.95/- | Rs.190/- |
12 | 29 साल के किसानों को | Rs.100/- | Rs.100/- | Rs.200/- |
13 | 30 साल के किसानों को | Rs.105/- | Rs.105/- | Rs.210/- |
14 | 31 साल के किसानों को | Rs.110/- | Rs.110/- | Rs.220/- |
15 | 32 साल के किसानों को | Rs.120/- | Rs.120/- | Rs.240/- |
16 | 33 साल के किसानों को | Rs.130/- | Rs.130/- | Rs.260/- |
17 | 34 साल के किसानों को | Rs.140/- | Rs.140/- | Rs.280/- |
18 | 35 साल के किसानों को | Rs.150/- | Rs.150/- | Rs.300/- |
19 | 36 साल के किसानों को | Rs.160/- | Rs.160/- | Rs.320/- |
20 | 37 साल के किसानों को | Rs.170/- | Rs.170/- | Rs.340/- |
21 | 38 साल के किसानों को | Rs.180/- | Rs.180/- | Rs.360/- |
22 | 39 साल के किसानों को | Rs.190/- | Rs.190/- | Rs.380/- |
23 | 40 साल के किसानों को | Rs.200/- | Rs.200/- | Rs.400/- |

क्या आप PM Kisan Mandhan Yojana (PM-KMY) के लिए आवेदन कर सकते हो या नहीं?
अगर आप प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना (PM-KMY) के लिए आवेदन करना चाहते हो तो आप नीचे बताई जा रही जानकारी को अवश्य पढ़ें-
- PM Kisan Mandhan Yojana (PM-KMY) के लिए आवेदन करने की आयु 18 से 40 वर्ष है। यानि की देश भर के सभी किसान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आपके पास 2 हेक्टेयर तक खेत की जमीन (2 hectare farm land) है तो आप Pradhan Mantri Kisan Maan-Dhan Yojana के लिए आवेदन कर सकते हो।
- किसानों को अपनी जमीन की जानकारी जैसे की खाता नंबर/ खसरा नंबर/ खतौनी इत्यादि की जानकारी देनी होगी।
- भारत के Small and Marginal Farmers (SMFs) यानि की लघु और सीमांत किसान ही PM Kisan Pension Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Mandhan Yojana Registration Fees कितनी है?
- PM Kisan Mandhan Yojana Registration के लिए किसान से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी, यह बिलकुल निशुल्क है।
- भारत की केंद्र सरकार, रजिस्ट्रेशन फीस 30 रूपए CSC को देगी।
प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना के तहत किसान को पेंशन कौन देगा?
प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना जो है वह केंद्र सरकार की योजना है और केंद्र सरकार ने किसानों की पेंशन का भुगतान करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भागीदार बनाया है। यानि की Life Insurance Corporation (LIC) ही किसान को उसकी पेंशन देगी।
किसान पेंशन योजना के लाभ
प्रधानमांत्री किसान पेंशन योजना यानि की प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना से भारत के हर राज्य के छोटे मध्यम वर्ग के किसानों को बहुत लाभ होगा।
- प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना (PM-KMY Pension Scheme) के अंतर्गत किसान को 60 वर्ष की आयु के बाद बुढ़ापा पेंशन हर महीने 3000 रूपए कम से कम मिलेगी।
- किसान पति और पत्नी दोनों अलग से PM Kisan Pension Scheme यानि की प्रधानमांत्री किसान मान-धन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अगर किसान की retirement की तारीख के बाद मृत्यु हो जाती है, तो पति या पत्नी को पारिवारिक पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी, इसका मतलब यह है की किसान की मृत्यु के बाद उसके पति या पत्नी को हर महीने 1500/- रूपए पेंशन के रूप में मिलेंगे।
- अगर पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की रकम Pension Fund में डाल दी जाएगी।
- अगर किसान की retirement की तारीख से पहले मृत्यु हो जाती है तो उसका पति या पत्नी यह स्कीम आगे के लिए जारी रख सकती / सकता है।
- किसान की मृत्यु के बाद, अगर उसका पति या पत्नी यह योजना नहीं रखना चाहते हैं तो उसके nominee को पेंशन का जो योगदान है वह ब्याज के साथ मिल जायेगा।
कृपया ध्यान दें– आपको यहाँ पर Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana (PM-KMY) के बारे में बताया गया है। अगर आपको Pradhmantri Kisan Pension Yojana के लिए कोई ओर भी जानकारी चाहिए तो आप हमें comment box में जा कर पूछ सकते है। हम आपको शीघ्र से शीघ्र जानकारी देने का प्रयास करेंगे।