PM KISAN Yojana Registration for West Bengal Farmers

PM-KISAN Scheme for West Bengal Farmers | West Bengal Farmers Registration in PM Kisan Yojana | PM KISAN Samman Nidhi | PM KISAN Yojana for WB Farmers

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  (PM-KISAN)

PM KISAN Samman Nidhi Yojana पुरे भारत ने 01-12-2018 से लागु हो चुकी है मगर अब तक West Bengal के किसानों के लिए यह योजना शुरू नहीं हो पायी थी क्योंकि वेस्ट बंगाल की ममता सरकार ने इसे लागु नहीं होने दिया था। मगर अब Central Government ने PM-KISAN Scheme Registration को West Bengal के किसानों के लिए भी शुरू कर दिया है और अब West Bengal Farmers सीधे PM Kisan Portal पर इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हैं।

संजय अग्रवाल, जो की Secretary हैं, Department of Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare, Ministry of Agriculture, Government of India में, उन्होंने बताया की 24-09-2019 से West Bengal के किसान भी PM KISAN Yojana के लिए www.pmkisan.gov.in वेबसाइट पर Online Registration कर सकते हैं।

PM KISAN Yojana क्या है?

PM-Kisan Yojana को हम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी कहते हैं जो की एक Central Sector की स्कीम है। इस सरकारी योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवार जिनके पास दो हेक्टेयर तक की भूमि है उनको हर साल ₹ 6000/- की आय सहायता प्रदान की जाएगी वो भी तीन समान किस्तों में।

PM Kisan Scheme के तहत फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में transfer किया जाएगा।

PM KISAN Scheme – Eligibility Criteria

पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए कौन पात्र है? West Bengal में हैं उनमे से कौन – कौन PM Kisan Scheme के लिए eligible हैं यानि की registration कर सकते हैं।

West Bengal के सभी छोटे और सीमांत किसान परिवार (all Small and Marginal landholding farmer families) जिनके पास 2 hectare तक भूमि है वह PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए Online Registration कर सकते हैं।

PM KISAN Samman Nidhi Yojana Registration

वेस्ट बंगाल के किसान जो PM Kisan Yojana Registration के लिए online apply करना चाहते हैं, वह यहाँ बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करें।

किसान अब सीधे जमीन की स्व-घोषणा के साथ सीधे पीएम-किसान पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको PM KISAN Portal पर जाना है जिसका लिंक यह है – http://www.pmkisan.gov.in
  • अब आपको होम पेज पर menus में से “Farmers Corner” पर क्लिक करना है।
  • Farmers Corner के अंतर्गत आपको “New Farmer Registration” पर क्लिक करना है।
Registration for PM KISAN Samman Nidhi Yojana
  • अब आपको अपना “Aadhar Number” एंटर करना है और फिर जो आपको image में text दिखाई दे रहा है उसे एंटर करके “Click here for continue” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब “PM KISAN Registration Form” खुल जायेगा जहाँ पर आपको पूछी गयी जानकारी सही देनी है।
West Bengal PM Kisan Yojana Registration Form
  • सबसे पहले आपको “Farmer Personal Details – Mandatory Parameters” एंटर करनी है जैसे की – State, District, Sub District, Block, Village, Farmer Name, Gender, Category, Farmer Type, Select Aadhar Card as ID Proof, IFSC Code, Bank Name, Bank Account Number, Address.
  • ऊपर बताई गयी सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Submit for Aadhar Authentication” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको “Farmer Other Details – Non Mandatory Parameters” एंटर करनी है जैसे की – Mobile Number, Date of Birth or Father/ Mother/ Husband Name.
  • अब आपको अपनी जमीन की जानकारी एंटर करने के लिए “Add” बटन पर क्लिक करना है और फिर अपनी अपनी जमीन का Khata Number, Khasara Number, Area (हेक्टेयर में) भरना है।
  • आखिर में आपको “Save” बटन पर क्लिक करना है और इस प्रकार आपका PM KISAN Scheme में Online Registration हो जायेगा।

PM KISAN Scheme से जुड़े कुछ प्रश्न -उत्तर

प्रश्न 1. PM KISAN योजना के अधीन हर साल कितनी राशि मिलेगी?

उत्तर 1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानि की PM-KISAN Yojana के अंतर्गत हर किसान की फैमिली को हर साल 6,000/- रूपए की धन राशि मिलेगी जो की उनके आधार से लिंक बैंक खाते में दाल दी जाएगी।

प्रश्न 2. PM KISAN Yojana धन राशि एक साल में कितनी बार मिलेगी?

उत्तर 2. PM KISAN Yojana धन राशि जो की 6000/- रूपए है वह किसान के बैंक खाते में हर 4 महीने के अंतराल में 3 बार 2000 रूपए करके डाल दी जाएगी।

प्रश्न 3. West Bengal के किसान जिनके पास 2 hectare से ज्यादा जमीन है क्या उन्हें इस स्कीम का कोई लाभ मिलेगा?

उत्तर 3. जी नहीं, West Bengal के सभी किसान जिनके पास 2 hectare से ज्यादा जमीन है उन्हें PM-KISAN Yojana का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।

प्रश्न 4. West Bengal Farmers जो Income Tax भरते हैं क्या उन्हें PM KISAN Yojana का लाभ मिलेगा?

उत्तर 4. जी नहीं, West Bengal के Farmers की Family में से अगर कोई भी मेंबर अपना income tax भरता है तो उसे PM KISAN Yojana का लाभ नहीं मिलेगा।

ध्यान दें – West Bengal राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसान परिवार, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक भूमि है वह यहाँ बताई गयी जानकारी के द्वारा PM KISAN Samman Nidhi Yojana के लिए Registration कर सकते हैं ताकि आपको हर साल 6000/- रूपए की सहायता मिल सके।